Delhi में पेट्रोल की कीमतें 100 रुपये के पार
ABP News Bureau | 07 Jul 2021 10:28 AM (IST)

देश की राजधानी दिल्ली में आज एक लीटर पेट्रोल की कीमत 100 रुपए के पार पहुंच गई है. आज पेट्रोल 35 पैसे और डीजल 17 पैसे प्रति लीटर महंगा हुआ है. दिल्ली में आज पेट्रोल 100 रुपए 21 पैसे लीटर महंगा बिक रहा है. वहीं, डीजल का दाम 89.53 रुपए प्रति लीटर है. इससे पहले सोमवार को पेट्रोल 35 पैसे प्रति लीटर महंगा हुआ था.