Petrol की कीमतों में 35 पैसे की बढ़ोतरी
ABP News Bureau | 05 Jul 2021 08:43 AM (IST)

राजधानी दिल्ली में एक लीटर पेट्रोल की कीमत 100 रुपए के बेहद करीब पहुंच गई है. आज एक बार फिर पेट्रोल की कीमतों में 35 पैसे की बढ़ोतरी हुई है. जिसके बाद दिल्ली में एक लीटर पेट्रोल की कीमत 99.86 रुपए हो गई है. हालांकि आज डीजल के दाम में कोई बढोतरी नहीं हुई है. दिल्ली में एक लीटर डीजल की कीमत फिलहाल 89.36 रुपए है.