Petrol के दाम फिर बढ़े, शख्स बोला- मोदी जी बहुत बढ़िया कर रहे, इन पैसों से देश के लिए हथियार आ रहे
ABP News Bureau | 07 Oct 2021 02:34 PM (IST)
महंगाई ने जनता की जेब साफ कर दी है और आम इंसान की कमर तोड़ दी है. बढ़ती महंगाई के लिए सबसे ज्यादा जिम्मेदार पेट्रोल और डीजल के बढ़ते दाम हैं, जो शतक लगाने के बाद भी नहीं रुक रहे.