आज फिर बढ़े Petrol-Diesel के दाम, जानिए कितना मंहगा हुआ
ABP News Bureau | 29 Jun 2021 08:08 AM (IST)

पेट्रोल डीजल की कीमतों में तेजी थमने का नाम नहीं ले रही है. आज एक बार फिर दोनों ईंधनों की कीमत में इजाफा हुआ है. आज पेट्रोल 35 पैसे प्रति लीटर और डीजल 28 पैसे प्रति लीटर महंगा हुआ है. इस बढ़ोतरी के साथ ही राजधानी दिल्ली में पेट्रोल का भाव 98.81 रुपये प्रति लीटर और डीजल 89.18 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गया है.