Petrol-Diesel की कीमतों में लगातार पांचवें दिन इजाफा
ABP News Bureau | 31 Oct 2021 08:01 AM (IST)

देश में दिन पर दिन महंगाई बढ़ती ही जा रही है. ईंधन के दामों ने आसमान छू लिया है. देश में आज लगातार 5वें दिन पेट्रोल और डीजल की कीमतों में वृद्धि हुई है. आज भी पेट्रोल और डीजल 35-35 पैसे महंगा हुआ है. दिल्ली में आज एक लीटर पेट्रोल का दाम 109.34 रुपए और एक लीटर डीजल का दाम 98.07 रुपए हो गया है.