Petrol-Diesel की कीमतों में आज फिर से बढ़ोतरी, देखिए क्या बोले लोग? | Ground Report
ABP News Bureau | 04 Jul 2021 10:31 AM (IST)

तेल कंपनियों ने रविवार को एक बार फिर पेट्रोल-डीजल की कीमतें बढ़ा दी हैं. जिससे आम आदमी की परेशानी और बढ़ गई है. आम आदमी पहले से ही घटती आय के बीच महंगाई से जूझ रहा है. राष्ट्रीय राजधानी में पेट्रोल की खुदरा कीमत 35 पैसे प्रति लीटर बढ़कर 99.51 रुपये हो गई. वहीं डीजल 18 पैसे प्रति लीटर बढ़ोतरी के बाद 89.36 रुपये हो गया है.