Petrol-Diesel की कीमतों में आज फिर इजाफा
ABP News Bureau | 21 Oct 2021 08:20 AM (IST)
देश में हर दिन पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ रहे हैं और आम आदमी की कमर तोड़ रहे हैं. आज एक बार फिर वैश्विक कच्चे तेल की दरों में उछाल के बाद ईंधन की कीमतें अब तक के नए उच्चतम स्तर पर पहुंच गईं हैं. इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी में पेट्रोल और डीजल की दरें 35 पैसे बढ़कर क्रमश: 106.54 रुपये और 95.27 रुपये प्रति लीटर हो गईं हैं.