दो दिन की राहत के बाद फिर बढ़े Petrol-Diesel के दाम, देखिए दिल्ली का हाल
ABP News Bureau | 15 Jul 2021 02:02 PM (IST)

तेल कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल की कीमतों में दो दिन कोई बदलाव नहीं किया. दो दिन ब्रेक के बाद आज पेट्रोल-डीजल का भाव फिर बढ़ गया है. चार प्रमुख महानगरों में पेट्रोल 31-39 पैसे और डीजल 15-21 पैसे प्रति लीटर तक महंगा हो गया है. इस बढ़ोतरी के बाद देशभर में तेल की कीमतें नए रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई हैं. अब राजधानी दिल्ली में पेट्रोल का नया भाव 101.54 रुपये और डीजल का भाव 89.87 रुपये प्रति लीटर हो गया है.