Petrol-Diesel के दामों में 80 पैसे की बढ़ौतरी, 137 दिन बाद बढ़ीं कीमतें
ABP News Bureau | 22 Mar 2022 07:38 AM (IST)

काफी समय से जिस बात की संभावना जताई जा रही थी वो आज हो गया है और देश में पेट्रोल-डीजल के दाम आज बढ़ गए हैं. पेट्रोल डीज़ल के दामों में ये बढ़ोतरी कच्चे तेल की लगातार चढ़ती कीमतों और रूस-यूक्रेन युद्ध के चलते ग्लोबल तेल के दाम बढ़ने के चलते हुई है. पेट्रोल और डीजल में 80 पैसे प्रति लीटर का इजाफा किया गया है. अब से कीमतों में रोजाना बढ़ोतरी की भी आशंका है.