बढ़ोतरी के बाद आज Delhi में क्या है Petrol-Diesel की कीमत?
ABP News Bureau | 14 Oct 2021 11:32 AM (IST)

दो दिनों के ब्रेक के बाद आज फिर पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़े हैं. इससे पहले बुधवार और मंगलवार को तेल की कीमतें स्थिर रही थी. आज राजधानी दिल्ली में पेट्रोल और डीजल दोनों के दाम 35-35 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी दर्ज की गई है. दाम बढ़ने के बाद दिल्ली में आज पेट्रोल 104.79 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है जबकि डीजल की कीमत 93.53 रुपये प्रति लीटर है.