आम आदमी की रोज बढ़ रही परेशानी, आज फिर महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल
ABP News Bureau | 14 Oct 2021 07:46 AM (IST)

दो दिनों के ब्रेक के बाद आज फिर पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ गे हैं. इससे पहले बुधवार और मंगलवार को तेल की कीमतें स्थिर रही थी. आज राजधानी दिल्ली में पेट्रोल और डीजल दोनों के दाम 35-35 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी दर्ज की गई है. दाम बढ़ने के बाद दिल्ली में आज पेट्रोल 104.79 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है जबकि डीजल की कीमत 93.54 रुपये प्रति लीटर है.