पेट्रोल-डीजल महंगा होते ही फूटा लोगों का गुस्सा
एबीपी न्यूज़ डेस्क | 19 May 2026 02:03 PM (IST)

आज 19 मई, मंगलवार को पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 90 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई, जो एक हफ्ते से भी कम समय में की गई दूसरी बढ़ोतरी है. इंडस्ट्री से जुड़े सूत्रों के मुताबिक, देश की राजधानी में पेट्रोल की कीमतें 97.77 से अब बढ़कर 98.64 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गई है, जबकि डीजल की दरें 90.67 से बढ़कर 91.58 रुपये प्रति लीटर हो गई हैं. पिछले शुक्रवार को भी तेल कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल की कीमतों में करीब 3 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की थी. चेक करें नया फ्यूल रेट दिल्ली में पेट्रोल 98.64 रुपये और डीजल 91.58 रुपये प्रति लीटर पहुंच गया. मुंबई में पेट्रोल 107.59 और डीजल 94.08 रुपये प्रति लीटर हो गया. कोलकाता में पेट्रोल 109.70 और डीजल 96.07रुपये प्रति लीटर दर्ज किया गया. चेन्नई में पेट्रोल 104.49 और डीजल 96.11 रुपये प्रति लीटर हो गया.