पाकिस्तान में महंगाई के खिलाफ सड़कों पर उतरे लोग, इमरान सरकार के खिलाफ कर रहे नारेबाजी
ABP News Bureau | 23 Oct 2021 08:08 AM (IST)

भारत को हर कदम पीछे धकेल देने की धमकी देने वाला पाकिस्तान का निजाम अर्थव्यवस्था के मामले पर खुद पीछे जा रहा है. लोग आटा, गैस, बिजली के बढ़ते दामों के खिलाफ सड़क पर उतरे हैं. हालात इतने खराब हैं कि आटे और दाल की कीमतें दोगुनी हो गई हैं.