Corona Commandos के सम्मान में लोगों ने बजाया शंख और ताली
ABP News Bureau | 22 Mar 2020 08:18 PM (IST)
पीएम मोदी ने आज यानी जनता कर्फ्यू के दिन शाम के पांच बजे पांच मिनट तक ताली, थाली, ढोल इत्यादि बजाने की अपील की थी. मोदी की अपील पर लोगों ने उनका बखूबी साथ दिया है और शाम के पांच बजने से पहले ही लोग देश के कोने-कोने से अपने घरों के बालकनी में आ गए और काफी समय तक कोरोना की लड़ाई में जुटे लोगों को सलाम करने के लिए ताली, थाली, ढोल और शंख बजाते रहे.