पीने के पानी के लिए तरस रहे Udaipur के लोग
ABP News Bureau | 13 Apr 2022 10:59 PM (IST)
झीलों की नगरी उदयपुर में पीने के पानी की समस्या विकराल होती जा रही है. लोगों को पीने का पानी नसीब नहीं हो रहा है. जल विभाग इस समस्या के लिए कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है. जनता के पास जो नंबर हैं उसे डायल करने पर संपर्क नहीं हो पाता है. इस चिलचिलाती गर्मी में पानी की बदहाल व्यवस्था के चलते शहर के लोग काफी परेशान हैं.