Delhi : Omicron के खतरे के बावजूद बरती जा रही है लापरवाही, देखें Ground Report
ABP News Bureau | 30 Nov 2021 07:00 PM (IST)

कोरोना का खतरा अभी पूरी तरीके से टला नहीं है और इसी बीच एक नए वेरिएंट ओमीक्रोन का पता चला है. जिसे लेकर देश दुनिया में काफी चिंता बढ़ गई है. माना जा रहा है कि यह नया वेरिएंट काफी खतरनाक है, लेकिन इसके बावजूद राजधानी दिल्ली में लोग कोरोना को लेकर गंभीर नहीं है. अभी भी मास्क को लेकर लापरवाही बरती जा रही है.