'चाहे सरकार हमपर बुल्डोजर चला दे, हम नहीं हटेंगे'- मकान अधिग्रहण का विरोध कर रहे लोग | Ujjain
ABP News Bureau | 21 Dec 2021 01:15 AM (IST)
उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर के आसपास विस्तारीकरण कार्य चल रहा है, जिसमें लगभग साढ़े सात सौ करोड़ रुपए खर्च होना है. पहले फेज में साढ़े तीन सौ करोड़ की योजना को अमलीजामा पहनाया जा रहा है. इस योजना में कई बाधा सामने आ रही है. अब एक बार फिर बेगम बाग कॉलोनी के 17 मकानों को हटाने के लिए निर्देश जारी हो गए हैं. मकान मालिकों का आरोप है कि जिला प्रशासन द्वारा उन्हें मुआवजा भी नहीं दिया जा रहा है.