कब खत्म होगा Shaheen Bagh का संकट? ट्रैफिक जाम से लोग हुए बेहाल
ABP News Bureau | 07 Feb 2020 10:40 AM (IST)

55 दिन से दिल्ली का शाहीन बाग नागरिकता संशोधन कानून के विरोध का केंद्र बना हुआ है, शाहीन बाग में सड़क पर हो रहे प्रदर्शन की वजह से रास्ता बंद है. रास्ता बंद होने की वजह से दिल्ली, उत्तर प्रदेश और हरियाणा के लोगों को ज्यादा दिक्कत हो रही है, जब से धरना प्रदर्शन चल रहा है लोगों को दूसरे रास्ते का इस्तेमाल करना पड़ रहा है जिसमें वक्त की बर्बादी हो रही है.