Pegasus case: सरकार से सुप्रीम कोर्ट का सवाल, पूछा-'क्या जासूसी की इजाजत दी गई थी?'
ABP News Bureau | 13 Sep 2021 12:45 PM (IST)

पेगासस जासूसी कांड की जांच हो या न हो इसको लेकर आज फिर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई जारी है, सुप्रीम कोर्ट ने सरकार से पूछा है कि क्या जासूसी की इजाजत दी गई थी? सुप्रीम कोर्ट ने ये भी कहा है कि हमें जानना है कि क्या इस स्पाईवेयर का इस्तेमाल कोई भी कर सकता है, क्या सरकार ने इसका इस्तेमाल किया, क्या यह कानूनी तरीके से हुआ. सरकार की ओर से वकील ने कहा है हम विशेषज्ञों की कमेटी बनाने को तैयार हैं, सरकार की तरफ से ये भी कहा गया है कि कानून मंत्री पहले ही जासूसी के आरोपों का खंडन कर चुके हैं.