सोसाइटी में झगड़ा कर हवालात पहुंची Payal Rohatagi
ABP News Bureau | 26 Jun 2021 08:04 PM (IST)

अभिनेत्री पायल रोहतगी को अहमदाबाद पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. इस एक्ट्रेस पर आरोप है कि उन्होंने सोसाइटी के चेयरमैन के साथ गाली-गलौच की. पायल और सोसाइटी में काफी समय से झगड़ा चल रहा था. इस सोसाइटी में 4-5 साल पहले पायल के पिता ने घर खरीदा था. ये सोसाइटी हाल में ही बनी है.