Patna: जातीय जनगणना और मंडल कमीशन को लेकर आज RJD का जोरदार प्रदर्शन
ABP News Bureau | 07 Aug 2021 03:52 PM (IST)

बिहार में जातीय जनगणना कराए जाने की मांग को लेकर आरजेडी आज सड़कों पर उतरी है. पार्टी राज्य के सभी जिला मुख्यालयों की सड़कों पर जातीय जनगणना कराने, आरक्षित कोटे से बैकलॉग के लाखों रिक्त पदों को भरने और मंडल आयोग की शेष सभी अनुशंसाओं को लागू करने की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रही है.