Patna: Lockdown तोड़ने के आरोप में Pappu Yadav गिरफ्तार, कार्यकर्ताओं ने किया हंगामा
ABP News Bureau | 11 May 2021 12:57 PM (IST)

पटनाः जाप सुप्रीमो पप्पू यादव की मंगलवार सुबह हुई गिरफ्तारी के बाद पटना के गांधी मैदान थाना के बाहर उनके कार्यकर्ताओं की भीड़ लग गई. डीएसपी, थाना प्रभारी और पप्पू यादव के समर्थकों के बीच जमकर बहस हुई. पार्टी से जुड़े लोगों के पूछे जाने पर कि गिरफ्तार क्यों किया गया है इसपर पुलिस ने पल्ला झाड़ लिया और कहने लगे नहीं बताएंगे, जहां जाना है जाओ.