Maharashtra में Omicron के संदिग्ध मरीजों की संख्या हुई 28, genome sequencing के लिए भेजे गए Sample
ABP News Bureau | 03 Dec 2021 01:37 PM (IST)

कोरोना के नए वेरिएंट ओमिक्रोन के बेंगलुरु में दो नए नए मामले मिलने के बाद एक तरफ जहां राज्य के मुख्यमंत्री ने बैठक बुलाई है तो वहीं दूसरी तरफ देश के अन्य हिस्सों में भी इसके कई संदिग्ध मरीज मिले हैं. इन सभी का सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा गया है. महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने बताया कि राज्य में ओमिक्रोन के संदिग्ध मरीजों की संख्या अब बढ़कर 28 हो चुकी है.