पठान के रंग का चलाया जा रहा बेशर्म रंग : PATHAN CONTRO
ABP News Bureau | 18 Dec 2022 12:10 AM (IST)

बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान (Shahrukh Khan) अपनी अपकमिंग फिल्म पठान (Pathaan) को लेकर सुर्खियों में हैं. इन दिनों वह जोरशोर से इस फिल्म का प्रमोशन कर रहे हैं. ये मूवी अगले साल की शुरुआत में सिनेमाघरों में दस्तक देगी. इस बीच शाहरुख खान ने ट्विटर पर आस्क मी एनिथिंग सेशन रखा, जिसमें उन्होंने अपने फैंस के सवालों के मजेदार जवाब दिए.