देश में केजरीवाल के अलावा ऑक्सीजन के लिए कोई और सीएम नहीं चिल्ला रहा- Parvesh Verma
अंकित गुप्ता | 09 May 2021 08:18 PM (IST)
दिल्ली में हो रही ऑक्सीजन की कमी पर बीजेपी सांसद प्रवेश वर्मा ने केजरीवाल सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि केंद्र सरकार लगातार आगाह करती रही पर दिल्ली सरकार ने कोई कार्रवाई नहीं की. ऑक्सीजन दिए जाने के बाद भी उसको लाने के लिए उनके पास टैंकर तक नहीं था. बाकी राज्यों के कोटे से दिल्ली को ऑक्सीजन दी जा रही है.