आखिर संसद भवन परिसर में क्यों शराब की बोतल का डिब्बा लेकर पहुंचे एक सांसद !
ABP News Bureau | 07 Dec 2021 01:43 AM (IST)

बीजेपी सांसद प्रवेश वर्मा ने लोकसभा में 12:48 पर दिल्ली के एक्साइज नीति को लेकर शून्यकाल के दौरान मुद्दा उठाया.
प्रवेश शर्मा संसद भवन परिसर में शराब की बोतल का डिब्बा लेकर पहुंचे थे और कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली के लोगों को साफ पानी देने की बात कही थी लेकिन आज की तारीख में हर गली मोहल्ले में शराब की दुकानें खोल दी हैं.