West Bengal Elections 2021 : बंगाल में बड़ी रैलियों पर लगी रोक, पार्टियों ने बदली प्रचार की रणनीति
ABP News Bureau | 24 Apr 2021 10:07 PM (IST)

कोरोना काल में एक तरफ देश में हाहाकार मचा है तो वहीं दूसरी तरफ चुनाव का शोर भी सुनाई दे रहा है. पश्चिम बंगाल में सबसे लंबे 8 चरणों में चुनाव हो रहे है. सबसे ज्यादा भीड़ भरा और बड़ी रैलियों वाला चुनाव प्रचार भी पश्चिम बंगाल में ही हुआ है लेकिन कोरोना के खतरे के बीच गुरुवार को चुनाव आयोग ने आखिरी दो चरणों में प्रचार पर कई तरह की पाबंदियां लगाई है.