Rajya Sabha में 12 सांसद को हंगामा करना पड़ा भारी, पूरे सत्र के लिए निलंबित
ABP Ganga | 29 Nov 2021 05:02 PM (IST)

संसद के शीतकालीन सत्र के पहले ही दिन विपक्ष के 12 सांसदों को राज्यसभा से निलंबित कर दिया। ये 12 सांसद पूरे सत्र में सदन लौट नहीं पाएंगे, इनमें कांग्रेस के छह, टीएमसी और शिवसेना के दो-दो जबकि सीपीएम और सीपीआई के एक-एक सांसद हैं।