Parliament Session 2024: 'पीएम मोदी ने हमारा मार्गदर्शन किया'- Kiren Rijiju | ABP News |
एबीपी न्यूज वेब डेस्क | 02 Jul 2024 11:59 AM (IST)
ABP News: संसद के दोनों सदनों लोकसभा और राज्यसभा में मंगलवार (2 जुलाई) को हंगामे के आसार नजर आ रहे हैं. नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने लोकसभा में सोमवार (1 जुलाई) को नीट पेपर लीक और अग्निवीर जैसे मुद्दों पर जमकर हमला बोला. राहुल के इस भाषण की हर जगह चर्चा हो रही है. राष्ट्रपति के अभिभाषण पर जवाब देते हुए उन्होंने सरकार को कटघरे में खड़ा किया और चुनाव के समय की गई बयानबाजियों का भी जिक्र किया. एनडीए संसदीय दल की बैठक में पीएम मोदी का अभिनंदन किया जाएगा. इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मीटिंग को संबोधित कर सकते हैं. एनडीए संसदीय दल की बैठक खत्म होने के बाद संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि पीएम मोदी ने हमारा मार्गदर्शन किया.