Parliament Security Breach Case: सस्पेंशन ही सस्पेंशन... ऐसे निकलेगा सॉल्यूशन ? | ABP News
एबीपी न्यूज वेब डेस्क | 19 Dec 2023 04:57 PM (IST)
संसद के शीतकालीन सत्र के दौरान विपक्ष के सांसदों के हंगामे और विरोध प्रदर्शन की वजह से आज मंगलवार (19 दिसंबर) को 49 और सांसदों को निलंबित कर दिया गया. इस तरह से संसद के इतिहास में अब तक का सबसे बड़ा एक्शन लिया गया. निलंबित हुए सांसदों की संख्या 141 हो गई है. इसके साथ ही लोकसभा की कार्यवाही को दोपहर 2 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया गया.