Parliament Monsoon Session: पीएम मोदी बोले-विपक्ष तीखे से तीखे सवाल करे लेकिन शांति से
ABP News Bureau | 19 Jul 2021 11:30 AM (IST)

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संसद पहुंच गए हैं. पीएम मोदी ने कहा है कि पूरी दुनिया इस वक्त कोरोना वायरस महामारी से जूझ रही है. इसलिए कोई भी वैक्सीन लगवाने से पीछे न हटें. आप बाहों पर वैक्सीन लगवाने के बाद ही बाहुबली बनेंगे. पीएम मोदी ने जानकारी दी है कि सरकार संसद में कोरोना पर चर्चा के लिए तैयार है. कल शाम सरकार चर्चा के लिए तैयार हैं. उन्होंने कहा कि देश को सही जानकारी देना जरूरी है. साथ ही पीएम ने कहा कि विपक्ष की ओर से भी सवाल पूछे जाने चाहिए.