Parliament Monsoon Session: पीएम मोदी ने कराया नए मंत्रियों का परिचय, विपक्ष ने किया हंगामा
ABP News Bureau | 19 Jul 2021 12:50 PM (IST)

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस समय लोकसभा में कैबिनेट में शामिल हुए नए मंत्रियों का परिचय करवा रहे हैं. इस दौरान विपक्ष ने जमकर हंगामा किया. हंगामे के बीच प्रधानमंत्री ने कहा कि आशा था कि आज सदन में उत्साह का वातावरण होगा क्योंकि बड़ी संख्या में महिलाएं मंत्री बनी हैं. मुझे खुशी होती कि जो दलित भाई, आदिवादी मंत्री बने हैं, ओबीसी समाज हैं, उनका स्वागत होता, उनका परिचय होता लेकिन शायद देश के दलित मंत्री, महिला, ओवीसी, किसानों के बेटे मंत्री बनें, यह बात कुछ लोगों को रास नहीं आती है, इसलिए मंत्री मंडल में नवनियुक्त मंत्रियो को लोकसभा में परिचय करवाया गया, समझा जाए.