Paris Olympics 2024: Swapnil Kusale ने ब्रॉन्ज जीत पेरिस ओलिंपिक में रचा इतिहास | ABP News
एबीपी न्यूज वेब डेस्क | 01 Aug 2024 03:50 PM (IST)
ABP News: भारत के स्वप्निल ने कुसले ने कमाल कर दिया है. पेरिस ओलंपिक में भारत को तीसरा मेडल मिल गया है. भारतीय शूटर स्वप्निल कुसाले ने ब्रॉन्ज मेडल जीत लिया है. इससे पहले मनु भाकर ने मेडल जीता था. साथ ही मनु भाकर ने सरबजोत सिंह के साथ मिलकर ब्रॉन्ज मेडल जीता. इस तरह भारत ने तीसरा मेडल अपने नाम किया. बहरहाल, स्वप्निल कुसाले ने मेंस 50 मीटर राइफल थ्री पोजीशन के फाइनल में तीसरा स्थान हासिल किया. इस भारतीय शूटर ने 451.4 प्वॉइंट्स के साथ ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम कर लिया. स्वप्निल कुसाले के लिए मेडल जीतना आसान नहीं रहा. नीलिंग और प्रोन सीरीज के बाद स्वप्निल कुसाले 310.1 प्वॉइंट्स के साथ पांचवें नंबर पर थे, लेकिन इसके बाद स्टैंडिंग सीरीज के बाद शानदार वापसी का नजारा पेश किया.