Param Bir Singh भाग गये हैं या भगाये गए हैं? महाराष्ट्र की राजनीति में बवाल शुरू
ABP News Bureau | 01 Oct 2021 05:48 PM (IST)
मुंबई के पूर्व पुलिस कमिश्नर परमबीर सिंह देश छोड़़कर भाग गये हैं या भगाये गए हैं... इसको लेकर महाराष्ट्र की राजनीति में बवाल शुरू हो गया है । महाराष्ट्र के गृह मंत्री रहे अनिल देशमुख पर वसूली का आरोप लगाकर सनसनी फैलाने वाले परमबीर सिंह को लेकर कल से ये चर्चा हो रही है वो विदेश भाग गये हैं । महाराष्ट्र के गृह मंत्री दिलीप पाटिल ने इसका अंदेशा कल जताया था ।