Tejashwi के बयान पर Pappu Yadav का आरोप..'वो NDA के लिए वोट मांग रहे..' | Election 2024
एबीपी न्यूज वेब डेस्क | 23 Apr 2024 03:38 PM (IST)
ABP News: पप्पू यादव पूरे दमखम के साथ चुनावी प्रचार में लगे हैं. कैंपेनिंग के दौरान पप्पू यादव ने शनिवार (20 अप्रैल) को एबीपी न्यूज से बातचीत में तेजस्वी पर पलटवार किया. पप्पू ने कहा कि तेजस्वी बीजेपी से डरते हैं. उन्हें सीबीआई, ईडी का डर है. तेजस्वी बीजेपी से लड़ने के बजाए हमसे लड़ रहे हैं. बीजेपी पर कुछ नहीं वह बोलते हैं. तेजस्वी की पहचान लालू के बेटे के तौर पर है. इससे ज्यादा उनकी कोई पहचान नहीं. तेजस्वी सिर्फ अपना फायदा देखते हैं.