'पंजशीर में जबर्दस्त लड़ाई जारी है'- डिप्टी गवर्नर का दावा | Top News | Hindi News
ABP News Bureau | 07 Sep 2021 11:10 AM (IST)

अफगानिस्तान में पंजशीर घाटी पर कब्जे को लेकर तालिबान और नेशनल रजिस्टेंस फोर्सेज दोनों अपने अपने दावे कर रहे हैं, जहां तालिबान कल ही पंजशीर पर कब्जे का दावा कर चुका है....वहीं पंजशीर के डिप्टी गवर्नर ने कहा है कि पंजशीर में जबर्दस्त लड़ाई जारी है... बड़ी तादाद में तालिबान लड़ाके मारे गए हैं ..