एक बोट से दहशत में Mumbai । Maharashtra Boat Found
ABP News Bureau | 18 Aug 2022 09:48 PM (IST)

अब जरा नक्शे के जरिये ये समझिये ये संदिग्ध बोट कहां मिली है ? ये बोट महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले के एक बीच पर मिली है. जिसका नाम है हरिहरेश्वर बीच.. यहां से मुंबई की दूरी करीब 200 किलोमीटर है.अब इस बोट से जुड़ी बाकी जानकारियां आपको देते हैं..बोट के अंदर एक हथियारों का बक्सा मिला है.जिसमें 3 AK-47 राइफल्स और 248 गोलियां मिली हैं. बोट में कोई भी सवार नहीं था, स्थानीय लोगों ने संदिग्ध बोट की जानकारी पुलिस को दी. बोट का नाम है ‘MY Lady Han’.एक ऑस्ट्रेलियन महिला हैना इस बोट की मालकिन हैं. महिला के पति जेम्स हरबॉर्ट इस बोट के कप्तान थे. अब सवाल ये है कि ये बोट कहां से आई थी ?
-