Palghar Stranded Ship: स्पॉट पर पहुंचे कोस्ट गार्ड के अधिकारी, स्थिति का ले रहे जायजा
ABP News Bureau | 30 May 2021 01:14 PM (IST)

पालघर के समंदर में कई दिनों से तूफान ताउते की वजह से एक जहाज फंसा हुआ है. जहाज में करीब 80 हजार लीटर डीजल है. समंदर में जहाज से तेल का रिसाव हो रहा है. इंडियन कोस्ट गार्ड के अधिकारी स्पॉट पर पहुंचे हैं और मुआयना कर रहे हैं.