पालघर के समंदर में फंसे जहाज से तेल का रिसाव जारी, मछुआरों को होगा बड़ा नुकसान
ABP News Bureau | 29 May 2021 02:39 PM (IST)

महाराष्ट्र के पालघर में तूफान ताउते की वजह से किनारे की ओर आ रहा एक जहाज फंस गया है. जहाज में 80 हजार लीटर डीजल है. जहाज से लगातार तेल का रिसाव हो रहा है. तेल का रिसाव होने की वजह से बड़े नुकसान की आशंका है. वडराई का ये समुंद्री इलाका काफी पत्थरीला है. इस जहाज के कई टुकड़े समुंद्र में बहते हुए भी नज़र आए हैं. जानकारी मिली है कि ये जहाज कई दिनों से फंसा हुआ है. अगर जहाज से ऐसे ही तेल का रिसाव होता रहा तो ये इलाके के जीव जंतुओं और समुंद्री जीवों को नुकसान पहुंचा सकता है.