रातों-रात करोड़पति बना मछुआरा, जानिए पूरा मामला
ABP News Bureau | 02 Sep 2021 10:14 AM (IST)

मॉनसून की वजह से मछुआरों को समुद्र से दूर रहने की सलाह दी गई थी. ये रोक खत्म हुई तो पालघर के चंद्रकांत तारे मछली पकड़ने के लिए निकले. चंद हजार रुपए कमाने की उम्मीद से समुद्र में नाव लेकर उतरे चंद्रकात के लिए किस्मत ने कुछ और ही लिखा था. उनके जाल में एक या दो नहीं, 157 सी गोल्ड फिश फंसी... इन मछलियों को उन्होंने 1.33 करोड़ में बेचा.. यानि इस एक मछली की कीमत 85 हजार मिली.