Pakistan: शहबाज शरीफा के PM बनने से क्या बदलेंगे भारत-पाक रिश्ते?
ABP News Bureau | 11 Apr 2022 07:55 AM (IST)

पाकिस्तान में सत्ता परिवर्तन हो गया है. इमरान खान प्रधानमंत्री के पद से हट गए हैं. पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ के भाई और पीएमएल(एन) के नेता शहबाज शरीफ के हाथों में अब मुल्क की कमान होगी. लेकिन अब सबसे बड़ा सवाल है कि शहबाज शरीफ के पीएम बनने के बाद भारत के हितों पर क्या असर पड़ेगा. ऐसा लगता नहीं है कि भारत के लिहाज से उनके कार्यकाल में कुछ अलग होगा.