भारत ने पाकिस्तान पर किया डिजिटल स्ट्राइक | Pakistan Twitter Banned
ABP News Bureau | 01 Oct 2022 02:56 PM (IST)

भारत सरकार ने पाकिस्तान पर डिजिटल स्ट्राइक की है. भारत के खिलाफ झूठी खबरें फैलाने पर पाकिस्तान के आधिकारिक ट्विटर हैंडल को भारत में बैन कर दिया गया है. इससे पहले दुष्प्रचार के खिलाफ भारत ने 4 पाकिस्तान के दूतावासों के ट्विटर हैंडल बैन किए थे लेकिन इसके बाद भी पाकिस्तान अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से भारत के खिलाफ दुष्प्रचार करता रहा.