श्रीलंकाई इंजीनियर की लिंचिंग मामले में पाकिस्तान पुलिस ने 13 आरोपियों को किया गिरफ्तार
ABP News Bureau | 04 Dec 2021 10:39 PM (IST)

पाकिस्तान में श्रीलंकाई मूल के इंजीनियरिंग की लिंचिंग के केस में दुनिया भर से पड़ रहे दबाव के बाद जागी है इमरान सरकार. खबर आ रही है पाकिस्तान के सियालकोट में 13 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. और कई लोगों से पूछताछ की जा रही है. पाकिस्तान के सियालकोट में कल एक श्रीलंकाई मूल के इंजीनियर की जिंदा जलाकर हत्या कर दी गई थी. बर्बरता की हदें पार करने का ये वीडियो दुनिया भर में वायरल हो रहा है.