पाकिस्तान अधिकारी ने दी थी दाऊद के आतंकियों को ट्रेनिंग
ABP News Bureau | 15 Sep 2021 09:30 AM (IST)

कल देश के अलग-अलग हिस्सों से 6 आतंकियों को गिरफ्तार किया गया था. दिल्ली पुलिस के सूत्रों के मुताबिक, 6 में से दो आतंकियों ओसामा और जीशान को पाकिस्तान में लेफ्टीनेंट रैंक के अधिकारी ग़ाज़ी के अंडर में दी गयी थी. ग़ाज़ी के 2 सब ऑर्डिनेट जब्बार और हमजा नाम के शख्स भी मौजूद थे. सूत्रों के मुताबिक, ओसामा और जीशान को पाकिस्तान के ग्वादर पोर्ट के नज़दीक जियोनी नाम के गांव ले जाया गया था. जिसके बाद वहां से पाकिस्तान में थट्टा जगह के एक फार्महाउस ले जाया गया था.