पाकिस्तान ने अमृतसर में फेंका IED टिफिन बम
ABP News Bureau | 09 Aug 2021 01:27 PM (IST)

देश में स्वतंत्रता दिवस की तैयारियां चल रही हैं. पूरे देश में सुरक्षा के कड़े बंदोबश्त किए गए हैं. लेकिन पड़ोसी देश पाकिस्तान की तरफ से साजिशें रचने की घटनाएं कम नहीं हो रही है. आज पंजाब के अमृतसर में भारत-पाकिस्तान बॉर्डर पर पाकिस्तान की ड्रोन वाली साजिश का पर्दाफाश हुआ है. पाकिस्तान ने ड्रोन के जरिए टिफिन बम फेंका है.