Pakistan का तालिबान प्रेम हुआ जगजाहिर, विदेश मंत्री ने तारीफ में पढ़े कसीदे
ABP News Bureau | 19 Aug 2021 02:27 PM (IST)

अफगानिस्तान में सत्ता परिवर्तन के साथ ही पाकिस्तान खुलकर तालिबान के समर्थन में आ गया है. पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने फिर से तालिबान का गुणगान किया है. कुरैशी ने कहा कि तालिबान के खिलाफ गनी सरकार का प्रोपोगेंडा गलत साबित हुआ है, क्योंकि तालिबान ने सभी विरोधियों को माफ करने और लड़कियों को पढ़ाई लिखाई जारी रखने की छूट दी है.