Pakistan Electricity Outage: पाकिस्तान में 23 घंटे से बत्ती गुल, लोग परेशान
ABP News Bureau | 24 Jan 2023 08:24 AM (IST)

पाकिस्तान में 23 घंटे से कई शहरों में बिजली नहीं है. 90% पाकिस्तान में कल सुबह 7.34 बजे बिजली गुल हो गई थी. बिजली नहीं होने से ऑपरेशन थिएटर और ICU भी बंद. रेलवे सेवा भी बुरी तरह प्रभावित, हजारों ट्रेनें रुकी हुई हैं. मोबाइल टॉवर ठप होने से टेलिकॉम सर्विसेज भी बंद हो गई हैं.