Ludhiana Blast का क्या है पाकिस्तान कनेक्शन? देखिए ये रिपोर्ट
ABP News Bureau | 24 Dec 2021 11:55 PM (IST)

लुधियाना कोर्ट धमाके में मारे गए शख्स की अब तक पहचान नहीं हो सकी है, पूरे 24 घंटे बाद उस शख्स का पोस्टमॉर्टम कराया जा चुका है, लेकिन अब जांच एजेंसियां एक टूटे मोबाइल और टैटू के सहारे इस साजिश की परतों को खोलने में लगी है. अब तक ब्लास्ट के जितने भी सुराग सामने आए है...वो पाकिस्तान की बदनाम खुफिया एजेंसी ISI की साजिश की ओर ही इशारा कर रहे है। और खुफिया एजेंसियों को ये भी खबर मिल चुकी है कि पाकिस्तान पंजाब में खालिस्तान के खूनी खेल को फिर से शुरु करने की बिसात बिछा रहा है, इसलिए पंजाब पुलिस ने पूरे सूबे के लिए हाई अलर्ट भी जारी किय़ा है..