Pakistan Airbase Attack: हमले में मियांवाली एयरबेस को हुआ भारी नुकसान, 3 आतंकी मारे गए
एबीपी न्यूज वेब डेस्क | 04 Nov 2023 12:04 PM (IST)
Pakistan AirForce Terrorist Attack: पाकिस्तान के मियांवाली एयरबेस पर एक बड़ा आत्मघाती हमला हुआ है. इस हमले की जिम्मेदारी आतंकी संगठन तहरीक-ए-जिहाद ने ली है. मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक मियांवाली एयरबेस को हमले में भारी नुकसान हुआ है.
पाकिस्तानी सेना ने बयान जारी कर बताया है कि उसने आतंकी हमले को नाकाम करते हुए 6 आतंकियों को मार गिराया है. इसके साथ ही सेना ने बताया है कि आतंकियों की खिलाफ ऑपरेशन खत्म हो गया है और फिदायीन हमले की वजह से एयरफोर्स के तीन एयरकाफ्ट को नुकसान पहुंचा है.