Pahalgam Attack: श्रीनगर पहुंचे एकनाथ शिंदे, महाराष्ट्र के सैलानियों की वापसी में जुटे
एबीपी न्यूज़ टीवी | 24 Apr 2025 09:44 AM (IST)
Pahalgam Attack: Srinagar पहुंचे Eknath Shinde, महाराष्ट्र के पर्यटकों को वापिस लाने में की मदद कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में 26 लोगों ने अपनी जान गंवा दी. दहशतगर्द आतंकियों ने इंसानियत को तार-तार करते हुए कई पर्यटकों पर गोली चलाई, जिसमें 26 लोग मारे गए जबकि कई अस्पताल में भर्ती हैं. दहशत भरे माहौल के बीच महाराष्ट्र की देवेंद्र फडणवीस सरकार ने अपने खर्च पर कश्मीर में फंसे महाराष्ट्र के लोगों को वापस लाने का फैसला किया.